मैं कौन हूँ, इसका जबाब जीवन के हर पर्तो में ढूंढता हूँ। और सवाल और खुद की लुका- छिपी
में जो कुछ भी पाता हूँ, वो पन्नो पर उकेर देता हूँ। कुछ कवितायेँ बन जाती है तो कुछ कहानियॉ तो कुछ यादें.......

पन्नो को शब्दों से रंगना पसन्द है....
खुद को हल्का कर लेता हूँ....

Thursday, September 10, 2015

द्वन्द

जब इस चित्र को द्रष्टा भाव से देखता हु तो बस दीखता है सौंदर्य। जिंदगी की रस्सी पर संतुलन बनाये हुए हम और आप। लाठी के दो किनारो पर खुशिया और गम दोनों टीके है,जो खुबसुरत जिंदगी को संतुलित कर रही।पर जब टूटती है तन्द्रा तो क्षण भर में पाता हु की कुछ गमगीन गाने कानो में सुनाई दे रहे,और सौंदर्य से रोमांचित चेहरे पर दुःख का एहसास होता है,जब देखता हु मासूमियत,जरुरत,और मज़बूरी इस बच्ची के चेहरे पर। निचे भाई करतब दिखता है,माँ हौसला बुलंद करती है, कही दूर खड़ा बाप पैसे का इंतजार कर रहा।बगल से तेजी से  सरसराती कार गुजरती है।अंदर बैठे प्रेमी जोड़े को कुछ नयी चीज  दिखती है ।  आज जब वो एक दूसरे के आगोश में बैठेंगे,प्रेम के धुन में डूबेंगे  और प्रेमिका पूछेगी,जान कितने प्यारे बच्चे करतब दिखा रहे थे।प्रेमी इन सब बातो को अनदेखा कर प्रेमिका के बालो से खेलता हुआ शाम होने का इंतजार कर रहा होगा,क्योकि प्रेमिका को उसके हॉस्टल छोड़ घर भी जाना होगा। खैर  आप जब संवेदनशील होते है तो अक्सर द्वन्द में होते है।और जब मुझ जैसा राजनीती शास्त्र का छात्र जो साहित्य दर्शन में रूचि रखता है,तो आप द्वन्द,और उलझन की परिकल्पना भी नही कर सकते।

No comments:

Post a Comment

नीला कोट

खूंटे पर टंगा  हैं पिता का नीला कोट कहते थे इसी कोट में ब्याह लाये थे माँ को बड़ी बहन के ब्याह में भी यही कोट पहना था और मेरे ब्याह के सम...

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

mai kaun hu?

mai kaun hu?
Gaurow gupta